Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर पहली छमाही : छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी का खराब प्रदर्शन, पॉवर जनरेशन...

पहली छमाही : छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी का खराब प्रदर्शन, पॉवर जनरेशन में आई कमी

कंपनी का प्लांट लोड फैक्टर (PLF) 73.61 प्रतिशत रहा। टारगेट 82.49 प्रतिशत निर्धारित था। बीते साल की समान अवधि में पीएलएफ 82.67 फीसदी था।

Advertisement

रायपुर, 05 अक्टूबर। चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (CGSPGCL) के प्रदर्शन में गिरावट आई है। कंपनी का बिजली उत्पादन 10289 मिलियन यूनिट (MU) के मुकाबले 9181.82 मिलियन यूनिट दर्ज हुआ। जबकि 2023- 24 की समान अवधि में उत्पादन 10311.58 मिलियन यूनिट हुआ था। कंपनी का प्लांट लोड फैक्टर (PLF) 73.61 प्रतिशत रहा। टारगेट 82.49 प्रतिशत निर्धारित था। बीते साल की समान अवधि में पीएलएफ 82.67 फीसदी था।

 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के 2840 मेगावाट क्षमता वाले तीन विद्युत संयंत्र प्रचालन में हैं। तीनों विद्युत संयंत्र का प्रदर्शन खराब रहा है।

डीएसपीएम

डीएसपीएम की क्षमता 500 मेगावाट (MW) है। इस संयंत्र से चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 1756.53 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ। लक्ष्य 1768 मिलियन यूनिट का था। 2023- 24 की समान अवधि में 2018.93 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ था। संयंत्र के पीएलएफ में भी गिरावट दर्ज हुई है। 80.51 फीसदी लक्ष्य के मुकाबले 79.99 प्रतिशत पीएलएफ रहा। बीते साल समान अवधि में 91.94 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज हुआ था।

Advertisement

कोरबा पश्चिम

1340 मेगावाट क्षमता वाले कोरबा पश्चिम से 3866.71 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ। लक्ष्य 5031 मिलियन यूनिट का था। बीते 4625.22 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ। संयंत्र ने 65.70 प्र्रतिशत पीएलएफ ही हासिल किया। जबकि लक्ष्य 85.48 फीसदी था। 2023- 24 में 78.59 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज हुआ था।

मड़वा

1000 मेगावाट क्षमता वाले मड़वा प्लांट के लिए पहली छमाही में 3490 मिलियन यूनिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। संयंत्र ने लक्ष्य से अधिक 3558.58 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। बीते साल समान अवधि में 3667.38 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ था। संयंत्र का पीएलएफ 81.02 प्रतिशत रहा। जो लक्ष्य 79.46 फीसदी से अधिक है। बीते साल 83.50 फीसदी पीएलएफ दर्ज हुआ था।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: