Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर NTPC Korba : 800 MW क्षमता वाले हाई-टेक पावर प्लांट की प्रक्रिया...

NTPC Korba : 800 MW क्षमता वाले हाई-टेक पावर प्लांट की प्रक्रिया नए वित्तीय वर्ष में आगे बढ़ेगी!

एनटीपीसी सीपत में एड्वांस्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नॉलजी आधारित 800 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है। 

Advertisement

कोरबा, 18 जनवरी (Industrial Punch Desk) : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एनटीपीसी (NTPC) द्वारा हाई-टेक पावर प्लांट (high-tech power plant) स्थापित किया जाना है। संभवतः नए वित्तीय वर्ष में इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें : CIL चेयरमैन ने कहा- SECL के मेगा प्रोजेक्ट्स के पिछड़ने के कारण लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल

800 मेगावाट (MW) क्षमता वाले अत्याधुनिक संयंत्र की स्थापना एनटीपीसी- बीएचईएल पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (NBPPL) द्वारा की जाएगी। यह प्लांट उन्नत अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल (AUSC) प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगा, जो पारंपरिक कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों की तुलना में उच्च दक्षता और कम उत्सर्जन प्रदान करेगा।

हाई-टेक पावर प्लांट की प्रारंभिक लागत 15 हजार करोड़ रुपए आएगी। केन्द्र सरकार ने एयूएससी प्रौद्योगिकी आधारित बिजली संयंत्र के अपने बजट में वित्तीय सहायता का प्रावधान किया हुआ है। माना जा रहा है कि नए नए वित्तीय वर्ष 2025- 26 में इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पर्यावरणीय जनसुनवाई के लिए ईआईए रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है।

Advertisement

एनटीपीसी कोरबा राख (Ash) की उपयोगिता में पिछड़ा हुआ है। वर्तमान में एनटीपीसी कोरबा संयंत्र की क्षमता 2600 मेगावाट है। राख उपयोगिता 60 प्रतिशत है। इस कारण प्रस्तावित हाई-टेक पावर प्लांट की कार्यवाही में देरी हो रही है।

इसे भी पढ़ें : मिसाइल बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने ‘भारत डायनामिक्स’ के साथ 2,960 करोड़ रुपए का किया सौदा

दूसरी ओर एनटीपीसी सीपत में एड्वांस्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नॉलजी आधारित 800 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट