Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में HTPS Korba West को 1st रनरअप...

रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में HTPS Korba West को 1st रनरअप का पुरस्कार

प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार के हाथों मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने पुरस्कार ग्रहण किया 

प्रबंध निदेशक के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते हुए मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव
Advertisement

कोरबा, 20 जनवरी 2025 :  इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 25वें रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम (HTPS Korba West) को फ्रस्ट रनरअप का अवार्ड मिला है।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार के हाथों यह पुरस्कार मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने प्राप्त किया।

गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य के बेलगाम शहर में यह आयोजन 8 से 11 जनवरी के मध्य  किया गया था। जिसमें देश के पॉवर सेक्टर में कार्यरत कई केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के साथ ही विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 25वें रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में सीएसपीजीसीएल (छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी) को एक श्रेणी में विजेता तथा 2 श्रेणियों में उप-विजेता का खिताब प्राप्त हुआ। विभिन्न श्रेणियों के लिए दिए गए लगभग 50 पुरस्कारों में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव भी छत्तीसगढ़ को मिला।

Advertisement

प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने कोरबा प्रवास के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा, श्री सुबोध कुमार सिंह ने इन उपलब्धियों के लिए राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाइयां प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप सुशासन की अवधारणा को जमीनी हकीकत बनाने में विद्युत कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का योगदान सराहनीय है।

विद्युतकर्मी बेहतर कार्यनिष्पादन के लिए संकल्पबद्ध हैं जिससे भविष्य में और भी अधिक उपलब्धियां हासिल होंगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में श्री संजीव कटियार द्वारा प्रबंध निदेशक का दायित्व संभालने के बाद उनके मार्गदर्शन में विद्युत उत्पादन कंपनी के सभी संयंत्रों ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश के सफलतम विद्युत संयंत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है।

उल्लेखनीय है कि रिट्रीट में 2023-24 के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न संवर्गों में ‘पॉवर अवार्ड्स 2025’ दिए गए। पारंपरिक स्रोतों से पॉवर जनरेशन में दो संवर्ग थे – 2012 के पूर्व स्थापित संयंत्र एवं 2012 के बाद स्थापित संयंत्र।

छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा को 2012 के पूर्व स्थापित संयंत्रों की श्रेणी में देश मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं 2012 के बाद स्थापित संयंत्रों के वर्ग में हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम स्थित 500 मेगावॉट संयंत्र को फ्रस्र्ट रनर-अप एवं अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा को सेकंड रनर-अप के रूप में सम्मानित किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: