Tuesday, June 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर Chhattisgarh State Power Company : प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन राजेश कुमार शुक्‍ला को...

Chhattisgarh State Power Company : प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन राजेश कुमार शुक्‍ला को सेवावृद्धि

शुक्ला को पुनः प्रबंध निदेशक बनाए जाने पर पॉवर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों सहित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला को राज्य शासन ने एक वर्ष की सेवावृद्धि प्रदान की है। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार उनकी सेवावृद्धि एक वर्ष या आगामी आदेश तक की गई है। श्री शुक्ला 28 फरवरी 2024 से ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

प्रबंध निदेशक श्री शुक्‍ला ट्रांसमिशन कंपनी में अपने मूल पद कार्यपालक निदेशक से इस वर्ष 31 जुलाई को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होते, लेकिन इस आदेश से उन्हें फरवरी 2026 तक का कार्यकाल प्राप्त हो गया है। श्री शुक्ला को पुनः प्रबंध निदेशक बनाए जाने पर पॉवर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों सहित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री शुक्ला का जन्‍म 8 जुलाई 1963 को जबलपुर, मध्‍यप्रदेश में हुआ। उनकी माता स्‍व. श्रीमती शशिकला शुक्ला एवं पिता स्‍व. श्री रमेश शंकर शुक्‍ला है। उन्‍होंने वर्ष 1979 में शासकीय हॉयर सेकेण्‍डरी स्‍कूल, अंबिकापुर से उत्तीर्ण की। वर्ष 1983 में बी.ई इलेक्ट्रिकल की उपाधि शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर से प्राप्‍त की। वर्ष 1984 में सहायक अभियंता प्रशिक्षु के रूप में मध्‍यप्रदेश विद्युत मण्‍डल, जबलपुर में नियुक्‍त हुए। अपनी सेवा यात्रा में उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कार्यदक्षता को सतत् प्रदर्शित करते हुये 6 मई 2003 को कार्यपालन अभियन्ता, 17 मार्च 2011 को अधीक्षण अभियन्ता एवं 1 अक्टूबर 2018 को अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता के रूप में पदोन्नत होकर पारेषण संकाय के रायपुर स्थित मुख्य अभियन्ता पारेषण, वाणिज्य व योजना, भण्डार एवं क्रय, परियोजना आदि कार्यालयों में कार्य करने का अवसर मिला। 8 नवम्बर 2019 को मुख्य अभियन्ता तथा 31 मार्च 2021 को कार्यपालक निदेशक के शीर्ष पद पर पदोन्नति हुई। प्रबंध निदेशक नियुक्ति के पूर्व तक आप कार्यपालक निदेशक (पारेषण) थे। 1984 में सेवा में आने के पश्चात् 39 वर्षों तक निरन्तर पारेषण संकाय में पदस्थ रहे जिसमें 32 वर्ष छत्तीसगढ़ अंचल और राज्य में पदस्थापना रही है।

श्री शुक्‍ला को ‘टर्न की’ आधार पर 132/33 केव्‍ही, 220/132 केव्‍ही एवं 400/220 केव्‍ही केन्‍द्र एवं पारेषण लाइनों के विशेषज्ञ है। विद्युत विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वर्ष 2014-15 में रावणभाठा (रायपुर) में निर्मित 132 केव्ही उपकेन्द्र का गैस आधारित उपकरणों व उपकेन्द्र ऑटोमेशन की डिजाईन व ड्राइंग का सम्पूर्ण कार्य तथा 132 केव्ही ऑटोमेशन आधार पर निर्मित प्रथम उपकेन्द्र का भूमिगत लाइन निर्माण कार्य, इस कार्य के लिए वर्ष 2016 में अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्‍य विद्युत कंपनी द्वारा पुरस्कृत भी हुए हैं। विगत एकवर्ष में उनके निर्देशन में ट्रांसमिशन अधोसंरचना विस्तार के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

Advertisement

परियल होंगे मुख्य अभियंता मानव संसाधन

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार श्री एएम परियल को दिया गया है। कार्यपालक निदेशक (मा.सं.) श्री जी आनंद राव के सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें प्रभार दिया गया है। श्री परियल वर्तमान में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ईआईटीसी में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपने दायित्वों के साथ मानव संसाधन की भी जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: