Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL चेयरमैन ने रेलवे पर मढ़ा दोष, कहा- रेक की कमी से...

CIL चेयरमैन ने रेलवे पर मढ़ा दोष, कहा- रेक की कमी से कोयला उठाव में आई कमी

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोल इंडिया का उद्देश्य वाणिज्यिक खदानों के साथ प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि उनका पूरक बनना है।

Advertisement

कोलकाता। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में उसका उत्पादन 78.8 करोड़ टन रहेगा और इस दौरान उठाव 76.5 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। कंपनी के चेयरमैन पी एम प्रसाद (PM Prasad) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : कॅमर्शियल कोल माइनिंग रोड- शो, कोयला राज्यमंत्री बोले- कोयला केवल कैप्टिव उपयोग तक सीमित था, अब इसे मुक्त रूप से बेचा जा सकता

सीआईएल ने इससे पहले चालू वित्त वर्ष में 83.8 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया था, जिसे बाद में संशोधित कर 81 करोड़ टन कर दिया गया था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 77.36 करोड़ टन उत्पादन किया, जो सालाना आधार पर 10 प्रतिशत अधिक था।

एमजंक्शन द्वारा आयोजित कोयला बाजार सम्मेलन में प्रसाद ने कहा कि बड़ी खदानों में रेक की कमी के चलते उठाव में सुस्ती आई, लेकिन आने वाले महीनों में वृद्धि अच्छी रहेगी। मौजूदा अनुमानों के आधार पर इस साल उत्पादन और उठाव दोनों में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि होंने की उम्मीद है।

Advertisement

प्रसाद ने कहा कि कुंभ मेले के कारण रेक की उपलब्धता सीमित थी, लेकिन रेलवे के साथ चर्चा के बाद रेक की उपलब्धता में सुधार हुआ है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : सालाना लक्ष्य तक पहुंचना हुआ मुश्किल, देखें कंपनीवार उत्पादन के आंकड़े

अंतरराष्ट्रीय स्तर कोयले की कीमतों में नरमी के बारे में पूछने पर प्रसाद ने कहा कि सीआईएल द्वारा कीमतों में कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोल इंडिया का उद्देश्य वाणिज्यिक खदानों के साथ प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि उनका पूरक बनना है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट