Wednesday, August 12, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कॅमर्शियल कोल माइनिंग रोड- शो, कोयला राज्यमंत्री बोले- कोयला केवल कैप्टिव उपयोग...

कॅमर्शियल कोल माइनिंग रोड- शो, कोयला राज्यमंत्री बोले- कोयला केवल कैप्टिव उपयोग तक सीमित था, अब इसे मुक्त रूप से बेचा जा सकता

उन्होंने कहा कि भारत सरकार कोयला क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी, पारदर्शी और निवेशकों के अनुकूल बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठा रही है।

Advertisement

Commercial coal mining : नई दिल्ली, 03 मार्च। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कोयला क्षेत्र एवं वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी रोड- शो में अपने संबोधन में कहा कि कोयला भारत की ऊर्जा सुरक्षा का आधार है और आने वाले दशकों तक इसकी प्रासंगिकता बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार कोयला क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी, पारदर्शी और निवेशकों के अनुकूल बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठा रही है। पहले जहां कोयला केवल कैप्टिव उपयोग तक सीमित था, अब इसे मुक्त रूप से बेचा जा सकता है, जिससे वाणिज्यिक खनन को एक नए आयाम की ओर ले जाया गया है।

मंत्री ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं कुशल बनाई गई है, जिससे निवेशकों को न्यूनतम बाधाओं के साथ व्यापार करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सरकार निवेशकों को हरसंभव समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें नीति सुधार, लॉजिस्टिक्स समर्थन और पर्यावरण-अनुकूल खनन प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कोयला क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, कोयला गैसीकरण, तथा पर्यावरण-संवेदनशील खनन तकनीकों के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। इससे कोयला क्षेत्र दीर्घकालिक रूप से स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा, जिससे न केवल भारत की ऊर्जा आपूर्ति मजबूत होगी बल्कि वैश्विक जलवायु लक्ष्यों की दिशा में भी योगदान मिलेगा।

Advertisement

श्री दुबे ने कोयला खनन क्षेत्र में नए निवेशकों, व्यापारिक संस्थानों और तकनीकी विशेषज्ञों को इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत सरकार कोयला क्षेत्र को आत्मनिर्भर, नवोन्मेषी और सतत विकास उन्मुख बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट