Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) रेलवे PFC ने छत्तीसगढ़ में ईस्ट रेल कॉरिडोर परियोजना के लिए दिया 3,516.68...

PFC ने छत्तीसगढ़ में ईस्ट रेल कॉरिडोर परियोजना के लिए दिया 3,516.68 करोड़ का लोन

परियोजना को मुख्य रूप से आसपास के कई कोयला खदानों से कोयले के परिवहन और उन्हें थर्मल पावर प्लांट से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

Advertisement

नई दिल्ली। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (PFC) ने छत्तीसगढ़ में ईस्ट रेल कॉरिडोर परियोजना को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड (CIRL) को टर्म लोन मंजूर किया है। सीईआरएल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), इरकॉन और छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSIDCL) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है।

निर्माणाधीन रेलवे परियोजना को मुख्य रूप से आसपास के कई कोयला खदानों से कोयले के परिवहन और उन्हें थर्मल पावर प्लांट से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

3,516.68 करोड़ रुपये के टर्म लोन के लिए ऋण दस्तावेजों को पीएफसी के कारपोरेट कार्यालय में एच के दास, ईडी (प्रोजेक्ट्स), वी. पैकिरिसामी, ईडी (ईए), प्रवीण वर्मा, सीजीएम (एलएंडडी), नितिन कुमार, जीएम और एचओयू (प्रोजेक्ट्स), और रंजय चौधरी, जीएम और एचओयू (ईए) पीएफसी और रवि वल्लूरी, सीईओ और प्रियंका तन्ना, सीएफओ की उपस्थिति में निष्पादित किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: