Friday, July 31, 2026
Home Industrial (हिंदी) रेलवे रावघाट– जगदलपुर रेल परियोजना को मिली नई रफ्तार, तीसरा EPC टेंडर जारी

रावघाट– जगदलपुर रेल परियोजना को मिली नई रफ्तार, तीसरा EPC टेंडर जारी

यह टेंडर कुड़कानार से भानपुरी तक लगभग 29.9 किलोमीटर (चेनज 12+700 से 42+600) रेल लाइन निर्माण के लिए जारी किया गया है।

Advertisement

कोरबा | IndustrialPunch : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा–रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना के तहत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रावघाट–जगदलपुर सेक्शन के पैकेज-I के लिए EPC (Engineering, Procurement & Construction) टेंडर जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: “30 हादसे… 40 मौतें! आखिर कब जागेगा कोयला सुरक्षा तंत्र?”, HMS नेता अख्तर जावेद उस्मानी का बड़ा हमला

यह टेंडर कुड़कानार से भानपुरी तक लगभग 29.9 किलोमीटर (चेनज 12+700 से 42+600) रेल लाइन निर्माण के लिए जारी किया गया है। इस पैकेज में भानपुरी रेलवे स्टेशन के निर्माण का कार्य भी शामिल है। टेंडर के अनुसार परियोजना की अनुमानित लागत ₹455.02 करोड़ है तथा कार्य पूरा करने की अवधि 730 दिन निर्धारित की गई है।

परियोजना की प्रमुख बातें

Advertisement
  • रावघाट–जगदलपुर रेल लाइन के पैकेज-I के लिए EPC टेंडर जारी।
  • कुड़कानार–भानपुरी (लगभग 30 किमी) रेल लाइन का निर्माण होगा।
  • भानपुरी रेलवे स्टेशन का निर्माण भी इसी पैकेज में शामिल।
  • परियोजना की अनुमानित लागत ₹455.02 करोड़।
  • निर्माण अवधि 730 दिन निर्धारित।
  • टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026।

बस्तर के विकास को मिलेगा नया आयाम

रावघाट–जगदलपुर रेल लाइन केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि बस्तर क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आधारशिला मानी जा रही है। परियोजना पूरी होने से क्षेत्र में यात्री एवं माल परिवहन को गति मिलेगी, लौह अयस्क सहित अन्य खनिजों की ढुलाई सुगम होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसे भी पढ़ें: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार करेगी कोल इंडिया, CRAUL में निवेश को बोर्ड की मंजूरी

यह रेल कॉरिडोर बस्तर को देश के प्रमुख रेल नेटवर्क से और अधिक मजबूती से जोड़ने के साथ-साथ दक्षिण छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परियोजना में लगातार हो रही प्रगति से क्षेत्रवासियों में शीघ्र रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट