Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन हरभजन सिंह HKMF के महामंत्री बने रहेंगे, नाथूलाल के उद्बोधन के दौरान...

हरभजन सिंह HKMF के महामंत्री बने रहेंगे, नाथूलाल के उद्बोधन के दौरान हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो :

हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के महामंत्री पद के लिए जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने हरभजन सिंह सिद्धू का नाम प्रस्तावित किया।

Advertisement

नई दिल्ली, 25 अप्रेल। शुक्रवार को नई दिल्ली में एचएमएस (HMS) से सम्बद्ध हिंद खदान मजदूर फेडरेशन (HKMF) का त्रैवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। इस दौरान एचकेएमएस के महामंत्री पद पर हरभजन सिंह सिद्धू (Harbhajan Singh Sidhu) पुनः चुने गए।

हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के महामंत्री पद के लिए जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने हरभजन सिंह सिद्धू का नाम प्रस्तावित किया। सर्वसम्मति के साथ हरभजन सिंह सिद्धू को पुनः महामंत्री चुना गया। श्री सिद्धू हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के अन्य पदाधिकारियों का चयन करने के लिए श्री सिद्धू का अधिकृत किया।

इधर, हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के मौजूदा अध्यक्ष नाथूलाल पाण्डेय के उद्बोधन के दौरान भारी हंगामा हुआ। सीसीएल क्षेत्र आए डेलीकेट्स तथा एसईसीएल क्षेत्र के नाथूलाल पाण्डेय के समर्थक आपस में उलझ गए। हाथापाई तक की नौबत आ गई। देखें वीडियो :

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट