Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोयला श्रमिक सभा का महिला शक्ति पर बड़ा दांव, नागपुर से संगठन...

कोयला श्रमिक सभा का महिला शक्ति पर बड़ा दांव, नागपुर से संगठन विस्तार का संदेश

अपने संबोधन में चंपा वर्मा ने महिलाओं से संगठन और कार्यस्थल दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Advertisement

नागपुर, 16 जुलाई 2026 : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के नागपुर क्षेत्रीय मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में कोयला श्रमिक सभा (हिंद मजदूर सभा- HMS) महिला समिति की एक सार्थक एवं प्रेरणादायी बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन में महिलाओं की भागीदारी तथा कोल इंडिया में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: NCWA-XI पर बड़ा बवाल: विवाहित आश्रित बेटियों की नौकरी पर ‘ब्रेक’, मिनट्स ने बढ़ाया विवाद, विनय रंजन पर आरोप

बैठक की अध्यक्षता हिंद मजदूर सभा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा चंपा वर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला समिति की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। महाराष्ट्र की परंपरा के अनुसार महिला सदस्यों ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद चंपा वर्मा, शिवकुमार यादव एवं ज्योति चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।

Advertisement

अपने संबोधन में चंपा वर्मा ने महिलाओं से संगठन और कार्यस्थल दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी।

वहीं शिवकुमार यादव ने अपने संबोधन में देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिला सदस्यों से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और श्रमिक हितों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उनके जोशीले संबोधन का उपस्थित महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

बैठक में नागपुर क्षेत्र की महिला पदाधिकारियों ने कहा कि महिला समिति की बैठक आयोजित करने की पहल से उन्हें नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला है। चंपा वर्मा और ज्योति चौहान ने सभी महिला सदस्यों से हिंद मजदूर सभा के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर भी बल दिया।

इसे भी पढ़ें: WCL की भूमिगत खदानों में तकनीक का दम: CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे ने Continuous Miner परियोजना का किया निरीक्षण

बैठक का समापन “हिंद मजदूर सभा ज़िंदाबाद” के नारों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने का सामूहिक संकल्प भी दोहराया गया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट