Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल MDO के लिए 28 कोल प्रोजेक्ट्स का चिन्हांकन, 30 हजार करोड़ निवेश...

MDO के लिए 28 कोल प्रोजेक्ट्स का चिन्हांकन, 30 हजार करोड़ निवेश का दावा, रोजगार… ?

सबसे गंभीर बात यह है कि एमडीओ यानी निजी कंपनी के हाथों में कोल प्रोजेक्ट्स जाने के बाद यहां आर एंड आर पॉलिसी लागू नहीं होगी

Advertisement

नई दिल्ली, 25 मई। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के 28 कोल प्रोजेक्ट्स माइन डेवलपर सह ऑपरेटर (mine developer cum operator) के हाथों में होंगे। इनमें छह से कोयला उत्पादन भी प्रारंभ हो चुका है।

यहां बताना होगा कि कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) एमडीओ (MDO) पर तेजी से काम कर रहा है। कोयला मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार फेज- 1 में 172.67 मिलियन टन (MT) क्षमता वालीं 15 कोल प्रोजेक्ट्स का चिन्हांकन एमडीओ के लिए किया गया है। फेज- 1 के 15 कोल प्रोजेक्ट्स में 6 से उत्पादन शुरू हो चुका है।

दूसरे फेज के लिए 13 कोल प्रोजेक्ट्स चिन्हांकित किए गए हैं। इन 13 कोयला खदानों की क्ष्मता 80.62 मिलियन टन की है। अब तक एमडीओ को सौंपे गए छह कोल प्रोजेक्ट्स प्रचालन में आ चुके हैं और तीन को लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया गया है।

कोयला मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार एमडीओ को आंबटित कोयला खदानों में 30 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में यह नहीं बताया है कि कोयला खदानें एमडीओ के हाथों में जाने के बाद कितनी संख्या में रोजगार सृजित हुआ है।

Advertisement

जानकारों के अनुसार सबसे गंभीर बात यह है कि एमडीओ यानी निजी कंपनी के हाथों में कोल प्रोजेक्ट्स जाने के बाद यहां आर एंड आर पॉलिसी लागू नहीं होगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट