Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को दी...

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को दी गई विदाई

कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का संक्षिप्त परिचय का उल्लेख किया गया।

Advertisement

कोरबा, 02 जून। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (DSPM), कोरबा पूर्व से मई- 2025 में वरिष्ठ पर्यवेक्षक, आनंद राम चंद्रा एवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक, मोहन लाल ठाकुर अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये। दोनों कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन संयंत्र स्थित प्रशासनिक भवन, में संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल कि अध्यक्षता में एवं अति. मुख्य अभियंता – राजेश्वरी रावत, सुनील सरना, एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में तथा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण, युनियन के पदाधिकारीगण एवं सेवा निवृत्त हो रहे कर्मचारी के परिवारजनां कि उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी, से सम्मानित कर विदाई दी गई।

संजीव कंसल ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनो कर्मचारियों के सेवा के बारे में उल्लेख करते हुए कहा की आपने संयंत्र में दिये गये दायित्वों को बडी़ ही सरलता एवं सहजता के साथ पूर्ण किया है जो कि अत्यंत सराहनीय है। आप दोनों ने लगन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुये हमारे संयंत्र की सेवा की है, आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सैदव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। मैं अपनी शुभकामनाएॅ प्रेषित करते हुए आप दोनों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हुॅ।

कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का संक्षिप्त परिचय का उल्लेख किया गया।

Advertisement

अभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) आर.पी. टण्डन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रसायनज्ञ सह वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार, नीलम शर्मा, एस.के. डेविड, रजनी मरावी, राजीव पॉल, महिपाल कैवर्त, भुवनेश्वरी साहू, जयमंगल साहू एवं राजकुमार केंवट का सहयोग सराहनीय रहा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: