Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन 30 करोड़ कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल, बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा...

30 करोड़ कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल, बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर

बैंक कर्मचारी संघ ने कहा, केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों और कॉरपोरेट समर्थक आर्थिक सुधारों के खिलाफ वो हड़ताल पर जाएंगे।

Advertisement

नई दिल्ली, 08 जुलाई। देशव्यापी आम हड़ताल (Strike) के लिए 10 केन्द्रीय श्रमिक संगठनों (Central Trade Union) तथा सम्बद्ध यूनियन ने कमर कस ली है। पब्लिक सेक्टर सहित बैंकिंग, इंश्योरेंस, पोस्टल, हाईवे, कंस्ट्रक्शन, स्टेट ट्रांसपोर्ट आदि प्रतिष्ठानों के 30 करोड़ कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल का बैंकों के कामकाज पर खासा असर पड़ने के आसार हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी संघ, भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ (बीईएफआई) हड़ताल में सम्मिलित है। AITUC, HMS, CITU, INTUC, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC ने एक मंच पर आकर सरकारी नीतियों के खिलाफ हड़ताल का आवाहन किया है।

इसे भी पढ़ें : BMS चार में दो लेबर कोड से असहमत, लेकिन हड़ताल से बनाई दूरी, जारी बयान में यह कहा

बैंक कर्मचारी संघ ने कहा, केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों और कॉरपोरेट समर्थक आर्थिक सुधारों के खिलाफ वो हड़ताल पर जाएंगे। संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

यूनियन फोरम की माने तो इस हड़ताल में 25 से 30 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे। उनके अलावा किसान और मजदूर भी इस देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा हैं। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि उनकी 17 सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है।

ये सेक्टर हड़ताल से होंगे प्रभावित

  • बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर
  • पोस्टल डिपार्टमेंट
  • कोल साइनिंग और फैक्ट्री
  • स्टेट ट्रांसपोर्ट
  • पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: