Saturday, June 27, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के पॉवर हाउस नंबर 2 ने एक...

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के पॉवर हाउस नंबर 2 ने एक दिन में ड्राई ऐश निष्पादन का नया कीर्तिमान रचा

उल्लेखनीय है कि पूर्व पॉवर हाउस नंबर-2 द्वारा 27 दिसंबर 2023 को अधिकतम 126 बल्कर ट्रक द्वारा ड्राई ऐश का निष्पादन किया गया था।

Advertisement

भोपाल : 13 जुलाई : मध्‍यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना (Shri Singaji Thermal Power Project) दोंगलिया (खंडवा) के 660-660 मेगावाट क्षमता के पॉवर हाउस नंबर-2 ने गत दिवस कुल 140 बल्कर ट्रक ड्राई ऐश निजी कंपनियों को भेजकर निष्पादन का नया रिकार्ड कायम किया।

यह पावर हाउस नंबर-2 की स्थापना के बाद ड्राई ऐश निष्पादन का सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड है। उल्लेखनीय है कि पावर हाउस नंबर-2 की प्रथम यूनिट 18 नवम्बर 2018 को और द्वितीय यूनिट की कमीशनिंग 28 मार्च 2019 को हुई थी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व पॉवर हाउस नंबर-2 द्वारा 27 दिसंबर 2023 को अधिकतम 126 बल्कर ट्रक द्वारा ड्राई ऐश का निष्पादन किया गया था।

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में पूर्व में ड्राई ऐश के निष्पादन में कई तकनीकी समस्या आ रही थीं। इस समस्या का ताप विद्युत परियोजना के अभियंताओं द्वारा अपनी सूझबूझ व तकनीकी कौशल से निराकरण कर नया कीर्तिमान रचा गया।

Advertisement

इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना परियोजना के 600-600 मेगावाट क्षमता के पावर हाउस नंबर-1 ने इसी वर्ष 30 मार्च को अधिकतम 230 बल्कर ट्रक द्वारा ड्राई ऐश के निष्पादन का कीर्तिमान बनाया था।

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें