Wednesday, August 12, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट Mercedes Benz India : बढ़ेगी कारों की कीमत

Mercedes Benz India : बढ़ेगी कारों की कीमत

र्मिसडीज बेंज इंडिया इस साल पहले ही जनवरी और जुलाई में अपने वाहनों के दाम बढ़ा चुकी है। यह तीसरी बार होगा जब कंपनी मूल्य वृद्धि करेगी।

Advertisement

नई दिल्ली : जर्मन लग्जरी कार निर्माता र्मिसडीज बेंज इंडिया (Mercedes Benz India) ने सितंबर 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में एक से डेढ़ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

कंपनी के अनुसार, यह कदम यूरो के मुकाबले रुपये की कमजोरी के चलते उठाया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) संतोष अय्यर ने जानकारी दी कि यूरो की विनिमय दर लगातार 100 रुपये के आस-पास बनी हुई है, जिससे लागत में वृद्धि हुई है। “सितंबर में हमें कीमतों में फिर से संशोधन करना होगा, अय्यर ने बताया।

गौरतलब है कि र्मिसडीज बेंज इंडिया इस साल पहले ही जनवरी और जुलाई में अपने वाहनों के दाम बढ़ा चुकी है। यह तीसरी बार होगा जब कंपनी मूल्य वृद्धि करेगी।

ईएमआई पर असर नहीं, मांग बनी हुई है

Advertisement

बढ़ती कीमतों के बावजूद कंपनी को उम्मीद है कि बिक्री पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा। अय्यर ने कहा कि ब्याज दरों में गिरावट और लचीली फाइनसिंग विकल्पों के चलते ग्राहकों की ईएमआई संरचना संतुलित बनी हुई है। “हमारे करीब 80 प्रतिश ग्राहक फाइनेंसिंग के जरिए कारें खरीदते हैं। इसलिए हमने कोशिश की है कि उनकी मासिक किस्तें ज्यादा न बढ़ें,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्राहकों को समझ है कि मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव कंपनियों के नियंत्रण से बाहर होते हैं और इसलिए मूल्य में बदलाव को स्वीकार भी किया जाता है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट