Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन इंटक को JBCCI में आने से रोकने एक यूनियन ने कोयला मंत्री...

इंटक को JBCCI में आने से रोकने एक यूनियन ने कोयला मंत्री से लगाई गुहार!, जानें इनसाइड स्टोरी :

सूत्रों से यह भी पता चला है कि कोल इंडिया के आला अफसर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए कतई इच्छुक नहीं है।

Advertisement

नई दिल्ली, 20 फरवरी। इंटक को जेबीसीसीआई- XI में आने से रोकने के लिए एक यूनियन एक्टिव हो गया है। इस यूनियन द्वारा इसी सिलसिले में बीते सप्ताह नई दिल्ली में कोयला मंत्री से मुलाकात की गई थी।

इसे भी पढ़ें : इन आठ शहरों में ESIC के नए अस्पताल खुलेंगे, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने की घोषणा

यहां बताना होगा कि 10 फरवरी, 2023 को कलकत्ता हाईकोर्ट ने रेड्डी गुट वाले इंटक से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन को सीआईएल की जेबीसीसीआई- XI में सम्मिलित किए जाने का आदेश जारी किया है। इंटक ने कोल इंडिया प्रबंधन के समक्ष जेबीसीसीआई में एंट्री का दावा भी ठोक दिया है।

इधर, बताया जा रहा है कि एक यूनियन इंटक को जेबीसीसीआई में आने से रोकने की घेराबंदी में जुट गया है। इस यूनियन के लोगों ने हॉल ही में कोयला मंत्री से मुलाकात की है। कोयला मंत्रालय से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि कोल मिनिस्टर से अनुरोध किया गया है कि सीआईएल को हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दिया जाए।

Advertisement

दूसरी ओर सूत्रों से यह भी पता चला है कि कोल इंडिया के आला अफसर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए कतई इच्छुक नहीं है।

इसे भी पढ़ें : SECL : सीएमडी डॉ मिश्रा ‘ET Ascent – Business Leader of the Year Award’ से नवाजे गए

बताया गया है कि कोयला मंत्रालय ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा था कि इंटक मामले को लेकर उसका कोई लेना- देना नहीं है। यह मसला सीआईएल और इंटक के बीच का है। इसी तरह तीन अन्य श्रमिक संगठनों ने भी कोर्ट से कहा था कि इंटक के जेबीसीसीआई में आने से उन्हें ऐतराज नहीं है। इस मामले में केवल एक यूनियन का स्टैंड स्पष्ट नहीं हुआ था और यही यूनियन इंटक को जेबीसीसीआई में आने से रोकने की कवायद में जुटा हुआ है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: