नई दिल्ली, November 7: हाल ही में घोषित दिल्ली नगर निगम के चुनावों की घोषणा के बाद, ABP न्यूज़, सी वोटर सर्वे द्वारा किये गए ओपिनियन पोल में रोचक परिणाम दिखने को मिल रहे हैं।

मई 2022 में नगर निगम के एकीकरण के बाद से यह नगर निगम का पहला चुनाव होगा। दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 के पारित होने के बाद, इस साल की शुरुआत में, एमसीडी में वार्ड और पार्षद पदों को 272 से घटाकर 250 कर दिया गया था, जिसमे 42 सीटें SC के लिए आरक्षित हैं।

ABP न्यूज़ CVoter ओपिनियन पोल में पता चला है कि भाजपा को 41.5% वोट शेयर के साथ 118-138 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, AAP करीबी दूसरे स्थान पर है और 40.0% के वोट शेयर के साथ 104- 124 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 16.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 4-12 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर आने की उम्मीद है। अन्य को 2.0% का वोट शेयर और 0-4 सीटें मिलने की संभावना है।

ABP न्यूज-सीवोटर ने एक स्नैप पोल भी किया और सर्वे में शामिल लोगों से सवाल पूछा गया कि एमसीडी चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? प्रश्न के उत्तर में, 12.9% दिल्ली की जनता ने बिजली और पानी को सबसे बड़ा मुद्दा माना, 23.3% सर्वे में शामिल लोगों ने प्रदूषण माना, 20.0% सर्वे में शामिल लोगों ने स्वच्छता, 13.3% लोगों ने भ्रष्टाचार, 23.8% लोगों ने मुद्रास्फीति , जबकि 6.7% सर्वे में शामिल लोगों ने सुरक्षा को सबसे बड़ी चुनौती मानी।

सर्वे में शामिल दिल्ली की जनता से एक और सवाल यह था कि उनके अनुसार दिल्ली में यमुना नदी की सफाई नहीं होने के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए, 57.8% लोगों ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया, जबकि 42.2% लोगों ने एमसीडी को दोषी ठहराया।

 

स्रेप पोल में तीसरा सवाल यह था कि क्या उन्हें लगता है कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के बीच होने वाले एमसीडी चुनावों में AAP को नुकसान होगा? इसके जवाब में, 60.39% लोगों ने इसे केजरीवाल के लिए एक संभावित चुनीती माना, जबकि 39.7% लोगों का मानना था की यह केजरीवाल के लिए चुनौती नहीं है।

दिल्ली एमसीडी में चुनाव 4 दिसंबर को होने हैं और परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। ये चुनाव दिल्ली के २५० वार्डों के भाग्य का फैसला करेगी।

Methodology 

यह सर्वे / ग्रुप पोल 5 नवंबर से 7 नवंबर के बीच किए गए सर्वे पर आधारित है और सीवोटर ने यह सुनिश्चित किया है कि नवीनतम जनगणना परिणामों के अनुसार स्थानीय आबादी को प्रतिबिंबित करने के लिए डेटा को सांख्यिकीय रूप से संतुलित करके विश्लेषण को ठीक से दर्शाया गया है। यह सर्वेक्षण सर्वे में शामिल उन लोगों के साथ CATI साक्षात्कार पर आधारित है जो वयस्क 18 साल से ऊपर हैं और सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सैंपल का आकार: 1292 अवधि 5 नवंबर से 7 नवंबर 2022

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing