इंडिया टुडे-Axis My India के मुताबिक पंजाब में AAP की सरकार, मिल सकती हैं 76-90 सीटें

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही एक्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है।

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही एक्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है।

इंडिया टुडे के मुताबिक पंजाब में आप को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं और उसके हिस्से में 76 से 90 सीटें आ सकती हैं।

वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस के हिस्से में 19-31 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा बीजेपी और अमरिंदर सिंह के गठबंधन को एक से 4 सीटों और अकाली दल को 7 से 11 सीटों का अनुमान जताया गया है।

इधर, एक्जिट पोल पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिहं चन्नी ने कहा कि अब ये बक्से ही बताएंगे कि क्या होना है तो इंतजार कीजिए 10 मार्च तक।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing