Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल अपर प्रधान मुख्य‌ वन‌ संरक्षक संजीता गुप्ता ने एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र का...

अपर प्रधान मुख्य‌ वन‌ संरक्षक संजीता गुप्ता ने एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र का लिया जायजा

बरौद 10 एमटीवाई के संबंध में चर्चा करने के उपरान्त बरौद खदान तथा जामपाली खदान का निरीक्षण किया गया

Advertisement

रायगढ़, 26 जुलाई। शुक्रवार को श्रीमती संजीता गुप्ता, (आईएफ़एस) एपीसीसीएफ, बजट एवं वित्त, छत्तीसगढ़, रायपुर, प्रभात मिश्रा (आईएफ़एस), सीसीएफ, बिलासपुर एवं श्रीमती स्टाइलो मंडावी (आईएफ़एस), डीएफओ, रायगढ़ का एसईसीएल (SECL) रायगढ़ क्षेत्र में आगमन हुआ।

एसईसीएल रायगढ़ परिवार द्वारा उपरोक्त अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया एवं तत्पश्चात् पॉवर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से रायगढ़ क्षेत्र के सभी खदानों का संक्षिप्त विवरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर बरौद एवं जामपाली खदानों के फारेस्ट क्लीयरेंस पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

बरौद 10 एमटीवाई के संबंध में चर्चा करने के उपरान्त बरौद खदान तथा जामपाली खदान का निरीक्षण किया गया। खदान के सभी वृक्षारोपण क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती संजीता गुप्ता (आईएफ़एस), एपीसीसीएफ, बजट एवं वित्त, छत्तीसगढ़, रायपुर, प्रभात मिश्रा (आईएफ़एस), सीसीएफ, बिलासपुर, श्रीमती स्टाइलो मंडावी (आईएफ़एस), डीएफओ, रायगढ़ तथा डॉ हेमंत शरद पांडे, महाप्रबंधक, रायगढ़ क्षेत्र के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया.

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: