नई दिल्ली, 23 जून 2026 (Industrial Punch Desk) : भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अंतर्गत सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में निदेशक (तकनीकी) पद के लिए आनंद के नाम की सिफारिश की है।
इसे भी पढ़ें: एक समान वेतन संरचना के लिए 1974 में राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता हुआ था लागू, जानें विवरण
PESB की बैठक 23 जून, 2026 को आयोजित की गई, जिसमें कुल नौ वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया के बाद बोर्ड ने कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत कार्यकारी निदेशक (माइनिंग/प्रोडक्शन) आनंद को BCCL के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए अनुशंसित किया।
इस प्रतिष्ठित पद के लिए कोल इंडिया एवं उसकी सहायक कंपनियों के कई अनुभवी अधिकारियों ने दावेदारी पेश की थी, जिनमें CCL, BCCL, MCL और SECL के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: WCL : निदेशक तकनीकी पद के लिए डा. अंजनी कुमार की अनुशंसा
श्री आनंद को खनन एवं उत्पादन क्षेत्र में लंबे अनुभव का लाभ प्राप्त है। उनके चयन से BCCL की उत्पादन क्षमता, तकनीकी आधुनिकीकरण तथा परिचालन दक्षता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
अब उनकी नियुक्ति पर अंतिम निर्णय संबंधित सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









