भारत से 79 हजार से ज्यादा यात्री हो रहे शामिल, Pic : Haramain
भारत से 79 हजार से ज्यादा यात्री हो रहे शामिल, Pic : Haramain

सउदी अरब में पांच दिन का वार्षिक हज शुरू हो गया है। पूरी दुनिया के लगभग दस लाख हज यात्री आज शहर मक्‍का से चल कर मिना में जमा हो रहे हैं।

इस वर्ष हज में भारत से 79 हजार से अधिक हजयात्री शामिल हो रहे हैं। इस साल केवल 65 वर्ष से कम उम्र और कोविडरोधी टीके लगवा चुके लोगों को ही हज करने की अनुमति दी गई है।

जायरीन आज की रात मीना में गुजारेंगे और हज की मुख्‍य रस्‍म अदा करने के लिए कल तड़के अराफात के मैदान पहुंचेंगे।

पिछले वर्ष महामारी के कारण वार्षिक हज में सउदी अरब के नागरिक ही शामिल हुए थे। लगभग साठ हजार स्‍थानीय निवासियों ने हज की रस्‍में अदा की थीं।

कोरोना महामारी फैलने से पहले 2019 में लगभग 25 लाख लोगों ने हज किया था, जिसमें भारत के दो लाख हज यात्री शामिल हुए थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing