Friday, July 10, 2026
Home News बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ ने वित्त मंत्री को 2514 करोड़ रुपए...

बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ ने वित्त मंत्री को 2514 करोड़ रुपए का लाभांश चेक सौंपा

इसी तरह, केनरा बैंक के एमडी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के सत्यनारायण राजू ने 1,838. 15 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

Advertisement

सावर्जनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बुधवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2514.22 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

वित्त मंत्री कार्यालय ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) देबदत्त चंद से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2514.22 करोड़ रुपये का लाभांश चेक प्राप्त किया। इस अवसर पर बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसी तरह, केनरा बैंक के एमडी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के सत्यनारायण राजू ने 1,838. 15 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। इंडियन बैंक ने भी पिछले वित्त वर्ष के लिए सरकार को 1,193.45 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने भी वित्त मंत्री को 935.44 करोड़ रुपये का लाभांश दिया। बैंक के एमडी एवं सीईओ रजनीश कर्नाटक ने इस राशि का चेक सौंपा। इनके अलावा भारतीय एक्ज़िम बैंक ने भी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 252 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सरकार को दिया।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट