Thursday, April 30, 2026
Home News RBI ने मार्च 2024 के लिए वित्तीय समावेशन इंडेक्स किया जारी, जानें...

RBI ने मार्च 2024 के लिए वित्तीय समावेशन इंडेक्स किया जारी, जानें क्या है इसके मायने

आरबीआई के इस इंडेक्स में शून्य से 100 के बीच में अंक के आधार पर देश में वित्तीय सेवाओं की पहुंच का एक सूचकांक जारी किया जाता है।

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च 2024 के लिए वित्तीय समावेशन (FI) इंडेक्स जारी किया है। आरबीआई द्वारा जारी इस इंडेक्स में मार्च 2024 का वित्तीय समावेशन इंडेक्स 64.2 दर्ज किया गया जो कि मार्च 2023 में 60.1 पर था। आरबीआई 2021 से ही हर साल यह इंडेक्स जारी कर रहा है।

भारत में वित्तीय सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को करता है प्रदर्शित

बताना चाहेंगे यह इंडेक्स भारत में वित्तीय सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है। आरबीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक वित्तीय समावेशन के हर क्षेत्र में प्रगति दर्ज की गई है।

इस इंडेक्स में शुन्य से 100 के बीच में अंक के आधार पर सूचकांक किया जाता है जारी

Advertisement

आरबीआई के इस इंडेक्स में शून्य से 100 के बीच में अंक के आधार पर देश में वित्तीय सेवाओं की पहुंच का एक सूचकांक जारी किया जाता है। इस सूचकांक में जहां शून्य पूर्ण बहिष्कार को दर्शाता है तो वहीं 100 अंक का अर्थ सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन है। यह इंडेक्स बैंकिंग सेवाओं की पहुंच, उनका प्रयोग और गुणवत्ता के आधार पर किया जाता है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: