Advertisement

बीसीसीएल (BCCL) एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS), मध्य क्षेत्र, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जियलगोरा, लोदना में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का भव्य पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर उप महानिदेशक (खान सुरक्षा महानिदेशालय) श्री मुरलीधर बिदरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बीसीसीएल श्री मुरली कृष्णा रमैया, निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना श्री निलाद्री रॉय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान खनन क्षेत्र में सुरक्षा मापदंडों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले इकाइयों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement