Advertisement

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (Madhya Pradesh Power Generating Company) के आर्ट‍िकल्स ऑफ एसोस‍िएशन की कंडिका 58 (ई) के प्रावधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मनजीत सिंह को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की ति‍थि से एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मनजीत सिंह को ऊर्जा विभाग ने मई 2020 में प्रथम बार प्रबंध संचालक के रूप में नियुक्त किया था। इसके बाद उनको मई 2023 में दूसरी बार प्रबंध संचालक के रूप में नियुक्ति दी गई थी। 23 मई को उन्हें तीसरी पर प्रबंध संचालक के पद का दायित्व सौंपा गया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
Advertisement