Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल BCCL : मुरलीकृष्ण रमैय्या ने निदेशक कार्मिक का पदभार संभाला

BCCL : मुरलीकृष्ण रमैय्या ने निदेशक कार्मिक का पदभार संभाला

धनबाद आगमन पर श्री रमैय्या सर्वप्रथम कोयला नगर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और कोयला उद्योग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Muralikrishna Ramaiah
Muralikrishna Ramaiah
Advertisement

धनबाद, 23 फरवरी। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के नव नियुक्त निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैय्या ने 23 फरवरी को बीसीसीसीएल में पदभार संभाल लिया।

धनबाद आगमन पर श्री रमैय्या सर्वप्रथम कोयला नगर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और कोयला उद्योग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कोयला भवन, मुख्यालय पहुँचकर बीसीसीएल, सीएमडी समीरन दत्ता से मुलाकात कर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने इस दौरान बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी)/संचालन संजय कुमार सिंह से भी मुलाकात की।

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद निदेशक (कार्मिक) ने सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक संक्षिप्त परिचयात्मक बैठक भी की।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: