Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को अदानी पॉवर से मिला बड़ा आर्डर

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को अदानी पॉवर से मिला बड़ा आर्डर

यह एक डोमेस्टिक ऑर्डर है और इसके एग्जीक्यूशन की समयसीमा ग्राहक की प्रोजेक्ट आवश्यकताओं के अनुसार तय की जाएगी

Advertisement

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने शेयर बाजार बंद होने के बाद जानकार दी है कि कंपनी को अदानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) से एक बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

कंपनी को 800 मेगावाट (MW) की 6 थर्मल यूनिट्स के लिए इक्विपमेंट की सप्लाई और उनकी इंस्टॉलेशन व कमीशनिंग की निगरानी का कार्य सौंपा गया है। कंपनी ने कहा कि यह लेटर ऑफ अवार्ड अदानी पावर लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत BHEL को स्टीम टर्बाइन जनरेटर और उससे संबंधित सहायक उपकरणों की सप्लाई करनी होगी। साथ ही स्थापना और कमीशनिंग के दौरान तकनीकी निगरानी भी करनी होगी। यह एक डोमेस्टिक ऑर्डर है और इसके एग्जीक्यूशन की समयसीमा ग्राहक की प्रोजेक्ट आवश्यकताओं के अनुसार तय की जाएगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट