बड़ी खबर : बापू को गाली देने वाले कालीचरण महाराज को कोर्ट पुलिस हिरासत में भेजा

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शाम को कालीचरण महाराज को रायपुर की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में कालीचरण को लेकर लंबी बहस हुई। पुलिस ने दो दिन की रिमांड मांगी है।

रायपुर, 30 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शाम को कालीचरण महाराज को रायपुर की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में कालीचरण को लेकर लंबी बहस हुई। पुलिस ने दो दिन की रिमांड मांगी। अदालत ने कालीचरण महाराज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज को आज सुबह मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ़्तार किया। कालीचरण महाराज को कथित तौर पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए गिरफ़्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing