Wednesday, September 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL के निदेशक वित्त पद के लिए बिक्रम घोष के नाम की...

WCL के निदेशक वित्त पद के लिए बिक्रम घोष के नाम की अनुशंसा

सर्च कम सलेक्शन कमेटी ने साक्षात्कार के बाद बिक्रम घोष का चयन किया। बिक्रम घोष बीसीसीएल में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के निदेशक (वित्त) के पद हेतु बिक्रम घोष के नाम की अनुशंसा की गई है। कोयला मंत्रालय की सर्च कम सलेक्शन मीटिंग 13 अक्टूबर को आयोजित हुई थी।

सर्च कम सलेक्शन कमेटी ने साक्षात्कार के बाद बिक्रम घोष का चयन किया। बिक्रम घोष बीसीसीएल में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का निदेशक (वित्त) बनने के लिए कुल 12 अधिकारी साक्षात्कार में सम्मिलित हुए थे। इसमें कोल इंडिया के चीफ मैनेजर डॉ संजय कुमार, कोल इंडिया के ईडी सुधांशु कुमार, एनसीएल के चीफ मैनेजर नागेंद्र कुमार, एनसीएल के जीएम डी सुनील कुमार, डब्ल्यूसीएल के चीफ मैनेजर एम सत्या राजू, एसएसटीसी के डिप्टी जीएम इंदरपाल सिंह संधू, ब्रिज एंड रुफ़ कंपनी के ईडी राजेश कुमार, एनएल सीआईएल के जीएम अशोक कुमार माली, बीसीसीएल के जीएम बिक्रम घोष, ईसीएल के डिप्टी जीएम सुदीप दास गुप्ता और एमसीएल के चीफ मैनेजर राजेश कुमार शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट