Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया के ठेका श्रमिकों को त्योहारी सीजन में मिली सौगात

कोल इंडिया के ठेका श्रमिकों को त्योहारी सीजन में मिली सौगात

सीआईएल ने ठेका श्रमिकों का बढ़ा हुआ वेतन 9 अगस्त, 2023 से लागू किया है। अंडर ग्राउंड भत्ते सहित अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

Advertisement

कोलकाता, 16 अक्टूबर। कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कपंनियों में नियोजित ठेका श्रमिकों (Contract Labour) के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर संयुक्त समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई है। सोमवार को सीआईएल प्रबंधन ने इस आशय का आदेश जारी किया।

इसे भी पढ़ें: WCL के निदेशक वित्त पद के लिए बिक्रम घोष के नाम की अनुशंसा

सीआईएल के निदेशक मंडल ने 25 सितम्बर को आयोजित अपनी 458वीं बैठक में ठेकेदारों के श्रमिकों के वेतन और सामाजिक सुरक्षा में संशोधन के लिए एनसीडब्ल्यूए- XI के खंड 13.7.0 के अनुसार गठित संयुक्त समिति की दिनांक 09 अगस्त, 2023 की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। सीआईएल ने ठेका श्रमिकों का बढ़ा हुआ वेतन 9 अगस्त, 2023 से लागू किया है। अंडर ग्राउंड भत्ते सहित अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

श्रमिकों की श्रेणी एवं संशोधित वेतन (प्रतिदिन)

Advertisement
  • अकुशल : 1176.00
  • अर्ध-कुशल/अकुशल पर्यवेक्षक : 1206.00
  • कुशल : 1236.00
  • अत्यधिक कुशल : 1266.00
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: