Wednesday, April 22, 2026
Home National News महाराष्ट्र का CM चुनने भाजपा ने विजय रुपाणी एवं निर्मला सीतारमण को...

महाराष्ट्र का CM चुनने भाजपा ने विजय रुपाणी एवं निर्मला सीतारमण को बनाया पर्यवेक्षक

बताया गया है कि महायुति यानी भाजपा, शिवसने एवं एनसीपी द्वारा एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तया किया गया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 02 दिसम्बर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के 10 दिनों बाद भी मुख्यमंत्री (CM) के नाम का ऐलान नहीं हो सका है।

इधर, भाजपा के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु विजय रुपाणी, पूर्व मुख्यमंत्री, गुजरात एवं प्रदेश प्रभारी पंजाब तथा केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों पर्यवेक्षक मंगलवार को मुंबई जाएंगे और विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि, सीएम के लिए भाजपा की ओर से देवेन्द्र फडणवीस का नाम तय माना जा रहा है।

बताया गया है कि महायुति यानी भाजपा, शिवसने एवं एनसीपी द्वारा एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तया किया गया है।

इस बीच अजित पवार नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। देवेन्द्र फडणवीस भी दिल्ली में हैं। दोनों नेता गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बताया गया है कि इस भेंट के दौरान मंत्रालय का बंटवारा और मंत्रियों की सूची को लेकर चर्चा होगी।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: