Advertisement
कोरबा, 3 मार्च। मंगलवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत केंद्रीय सलाहकार ठेका श्रम बोर्ड (CACLB) अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ (BMS) के महामंत्री सुरेंद्र कुमार पाण्डेय के एसईसीएल (SECL) मुख्यालय आगमन पर सीएमडी हरीश दुहन ने उनसे सौजन्य भेंट की।
बैठक में बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ठेका कामगारों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल सुविधाओं तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement









