Advertisement

इनमोसा (INMOSA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महामंत्री पीएन मिश्रा एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय का दौरा किया। प्रतिनिधि मंडल ने कोल इंडिया (CIL) चेयरमैन बी साईराम तथा निदेशक तकनीकी अच्युत घटक, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) से मुलाकात की। चेयरमैन एवं डीटी का ध्यान समक्ष माइनिंग स्टॉफ से संबंधित निम्न मुद्दों की ओर आकृष्ट कराया गया :

  • माइनिंग स्टाफ के कॅरियर ग्रोथ हेतु कोल इंडिया के निदेशक तकनीकी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाए ताकि माइनिंग स्टाफ का समय पर प्रमोशन हो सके।
  • रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डर के लिए प्रमोशन की पॉलिसी बनाई जाए
  • कोल इंडिया के सभी समितियों में इनमोसा का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।
  • दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नई टेक्नोलॉजी तथा मशीनरी आ रही है, इसलिए उच्च स्तरीय ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाए।
  • कोल इंडिया में माइनिंग स्टाफ की कमी दूर की जाए। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि इस पर सहमति बन गई है सभी कंपनियों में माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन की बहाली जल्द की जाएगी।
  • अधिकारियों की तरह ही गैर अधिकारियों को इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।
  • प्रत्येक 3 महीने पर इनमोसा के साथ बैठक का प्रस्ताव रखा गया है जिसे प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा ईसीएल के अध्यक्ष समीर चक्रवर्ती, उप महामंत्री सुखेन राय चौधरी, डिवीजनल सेक्रेटरी देवेंद्र कुमार पाण्डेय, बीसीसीएल के उप महामंत्री अजीत कुमार सिंह उपस्थित थे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
Advertisement