Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (English) बोकारो स्टील प्लांट : सीआरएम-3 एवं ब्लास्ट फर्नेस ने बनाए उत्पादन के...

बोकारो स्टील प्लांट : सीआरएम-3 एवं ब्लास्ट फर्नेस ने बनाए उत्पादन के नए कीर्तिमान

22 फरवरी को यहाँ ए शिफ्ट में 435 टन उत्पादन, बी शिफ्ट में 504 टन उत्पादन तथा सी शिफ्ट में 525 टन उत्पादन कर नए कीर्तिमान बनाए गए.

Advertisement

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की प्रमुख उत्पादन इकाइयाँ उत्पादन के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. इस कड़ी में सीआरएम -3 की एचडीजीएल इकाई ने उत्पादन का एक नया शिफ्ट रिकॉर्ड बनाया है.

22 फरवरी को यहाँ ए शिफ्ट में 435 टन उत्पादन, बी शिफ्ट में 504 टन उत्पादन तथा सी शिफ्ट में 525 टन उत्पादन कर नए कीर्तिमान बनाए गए. इन तीनों ही शिफ्ट में प्रोडक्शन रेट इसके रेटेड कैपेसिटी से अधिक रहा. 22 फरवरी को ही सीआरएम -3 के एचडीजीएल ने 1463 टन उत्पादन का नया दैनिक रिकॉर्ड भी बनाया.

सीआरएम -3 के एचडीजीएल की इस उपलब्धि पर 23 फरवरी को अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री बी के तिवारी ने इस इकाई की टीम को बधाई दी और उत्कृष्टता के इस क्रम को जारी रखने का आह्वान किया. इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम-3) वेद प्रकाश भी उपस्थित थे.

ब्लास्ट फर्नेस की टीम ने भी चार फर्नेस परिचालन से 15357 टन हॉट मेटल उत्पादन का नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया है और निष्पादन में उत्कृष्टता की ओर लगातार अग्रसर है.

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट