खदान का भ्रमण कर बाहर आते अभिनेता आदित्य पंचोली
खदान का भ्रमण कर बाहर आते अभिनेता आदित्य पंचोली

धनबाद, 24 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली धनबाद दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने बीसीसीएल की मुनिडीह भूमिगत खदान का अवलोकन किया। यह मौका उन्हें जीवन में पहली बार मिला था।

भूमिगत खदान का भ्रमण करने के बाद आदित्य पंचोली ने कहा कि यहां आकर मजा आ गया। यह मेरे लिए रोमांचकारी अनुभव था। मैं इसे पैक कर अपने साथ ले जाऊंगा। उन्होंने कहा कि यहां फिल्म उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कोलफील्ड्स पर फोकस करके फिल्में बनानी चाहिए। यहां के अनोखे अनुभव से पूरे देश को परिचित होना चाहिए। यह फिल्म के जरिए संभव है। इस दौरान उनके साथ जनता मजदूर संघ के महासचिव एवं जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम थे।

इससे पूर्व मुनिडीह पहुंचने पर जामसान सह दुबराजडीह पंचायत प्रधान के क्षेत्रीय सचिव रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुनिडीह गेट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्रीय महाप्रबंधक जेएस महापात्रा ने आदित्य पंचोली और सिद्धार्थ गौतम का स्वागत किया।

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing