भोपाल, 18 जुलाई। सोमवार को मध्यप्रदेश के खरगोन और धार जिले की सीमा पर यात्रियों से भरी बस उफनती नर्मदा नदी में गिर गई। अब तक 13 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बताया गया है कि बस में 55 यात्री सवार थे।

दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की बताई गई है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की यह बस इंदौर से अमलनेर जा रही थी। पुल के ऊपर से गुजरने के दौरान बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी मेंं जा गिरी। बताया गया है कि ओवरटेक करने के दौरान यह घटना घटी।

मध्यप्रदेश के मुख्य षिवराज चौहान ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। मेरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से चर्चा हुई और उप मुख्यमंत्री से भी चर्चा हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार हर संभंव व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नर्मदा नदी में बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing