नई दिल्ली, 08 दिसम्बर। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही 5 राज्यों की 6 सीटों के उपचुनाव की काउंटिंग भी हुई।

उत्तरप्रदेश के खतौली में राष्ट्रीय लोकदल ने जीत दर्ज की। रामपुर में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हरा अपना खाता खोला।

बिहार की कुढ़नी सीट पर भाजपा ने विजय प्राप्त की। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस को जीत मिली। ओडिशा की पदमपुर सीट पर बीजु जनता दल ने कब्जा जमाया। राजस्थान की सरदारशहर के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी।

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत मिली।

 

 

  • Website Designing