रायपुर, 08 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी की सावित्री मंडावी ने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार 171 मतों के अंतर से पराजित किया है। सावित्री मंडावी को 65,479 वोट मिले, जबकि नेताम के खाते में 44,308 वोट गए।

निर्दलीय उम्मीदवार अकबरराम कोर्राम को 23 हजार 417 वोट मिले। इस सीट पर कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन के कारण उपचुनाव हुए थे। कांग्रेस ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया था।

  • Website Designing