Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर CG : मड़वा संयंत्र से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता एवं अनुभाग अधिकारी...

CG : मड़वा संयंत्र से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता एवं अनुभाग अधिकारी को दी गई विदाई

कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया और स्मृति चिह्न, सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया।

Advertisement

जांजगीर 01 अप्रेल : अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से मार्च माह में अधीक्षण अभियंता बद्रीप्रसाद साहू एवं अनुभाग अधिकारी सच्चिदानंद पटनायक सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे अधिकारियों को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया और स्मृति चिह्न, सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया।

समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव, राजाबाबू कोसरे, आलोक लकरा, आरजी देवांगन, एसडी द्विवेदी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ्रेंस हाल में आयोजित विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

बद्रीप्रसाद साहू ने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 40 साल 4 माह आठ दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी नियुक्ति विद्युत मंडल में 23 नवंबर 1982 को तकीनीकी सहायक के बतौर हुई थी। 23 फरवरी 1984 को कोरबा पश्चिम में कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए। उन्हें 04 जनवरी 2019 को एबीवीटीपीएस मड़वा में पदस्थ किया गया। श्री साहू 12 सितंबर 2022 से अधीक्षण अभियंता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सच्चिदानंद पटनायक ने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 40 वर्ष एक माह 14 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी नियुक्ति 17 फरवरी 1983 को कार्यालय सहायक श्रेणी तीन के पद पर एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में हुई थी। 11 जून 2018 को स्थानांतरण पर एबीवीटीपीएस मड़वा में नियुक्त किए गए। वे 30 मार्च 2021 को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्न्त किए गए।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम द्वारा सेवानिवृत्ति दोनों अधिकारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता आरके नायक, एन. लकरा, क्रिस्टोपफर एक्का, नंदकिशोर घृतलहरे, एसके तारेंद्र, मुख्य रसायनज्ञ अभय मिश्रा, उत्तम चंद्रवंशी, प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत और सेवानिवृत्ति अधिकारियों के परिजन समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: