जांजगीर 01 जुलाई : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से जून में कनिष्ठ पर्यवेक्षक जगतराम साहू एवं दूजेराम आजाद सेवानिवृत्त हो गए।

सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मचारी को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने कहा कि दोनों ही कर्मचारी कर्मठ एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। मुख्य अभियंता ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनीज की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया के हाथों सेवानिवृत्त जगतराम साहू एवं दूजेराम आजाद को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे, आलोक लकरा, आरजी देवांगन, एसएन देवांगन एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कांफ्रेंस हाल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे, आलोक लकरा एवं अधीक्षण अभियंता आरके नायक द्वारा जगतराम साहू एवं दूजेराम आजाद के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया गया। जगतराम साहू की 25 अगस्त 1984 को विद्युत मंडल में प्रथम नियुक्ति हुई थी। उन्होंने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 37 वर्ष 10 माह 06 दिन की सेवाएं दी हैं। दूजेराम आजाद 23 अगस्त 1984 को विद्युत मंडल में नियुक्त हुए थे। उन्होंने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 37 वर्ष 10 माह एवं 07 दिन की सेवाएं दी हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार देवांगन द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एन. लकरा, टीके नेताम, अभय मिश्रा, एस. जार्ज एवं प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के आयोजन में रामनारायण राठौर का विशेष सहयोग रहा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing