Tuesday, August 25, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ : जनदर्शन में CM साय से किसानों ने की शिकायत, केमिकल...

छत्तीसगढ़ : जनदर्शन में CM साय से किसानों ने की शिकायत, केमिकल प्लांट से निकल रहा विषैला पानी

मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई कर किसानों को राहत देने कलेक्टर बलौदाबाजार को दिए निर्देश

Advertisement

रायपुर, 8 अगस्त : मुख्यमंत्री (Chief Minister Vishnu Deo Sai) जनदर्शन में आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम डोंगरिया से किसान अपने आवेदन लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनकी फसल अपोलो कंपनी के प्रदूषित पानी से खराब हो रही है।

उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल कंपनी के दूषित केमिकल की वजह से खराब हुई। फिर रबी की फसल भी दूषित केमिकल की वजह से खराब हो गई है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को कई बार मौखिक आग्रह किया गया, लेकिन इस पर कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर बलौदाबाजार को तत्काल कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने की निर्देश दिए।उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा अविलंब इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट