छत्तीसगढ़ : राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर के आचरण को बताया भ्रष्ट

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर रानू साहू को भ्रष्ट करार दिया है। श्री अग्रवाल कोरबा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

कोरबा, 02 मार्च। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर रानू साहू को भ्रष्ट करार दिया है। श्री अग्रवाल कोरबा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

बुधवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा में मेजर ध्यानचंद चौक से दर्री डेम, दर्री मुख्यमार्ग, जमनीपाली, अयोध्यापुरी, गोपालपुर तक 02 लेन सड़क निर्माण तथा दर्री नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ करने दर्री पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा की और कलेक्टर पर आरोप लगाए।

उन्होंने इमलीछापर कुसमुंडा से तरदा तक हो रहे सड़क निर्माण के बंद होने के सवाल पर कहा कि इस कार्य के लिए एसईसीएल से पैसे मिल चुके हैं, मगर कलेक्टर मैंडम ने सड़क निर्माण की दूसरी क़िस्त रोक दी है, जिसके चलते सड़क का निर्माण बंद पड़ा है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि इसमें कलेक्टर का कुछ निजी स्वार्थ होगा।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद चाहते हैं कि प्रदेश की सड़कों का विकास हो, प्रदेश के किसी भी जिले में कलेक्टर सड़कों का निर्माण नहीं रोक रहे हैं। सिर्फ कोरबा जिले में ऐसा यहां के कलेक्टर द्वारा अपने स्वार्थ के चलते किया जा रहा है।

Advertisement

कलेक्टर को भ्रष्ट बताते हुए जयसिंह अग्रवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि रानू साहू जहां भी पदस्थ रहीं, वह भी उनका आचरण भ्रष्ट रहा है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement