एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन 07 अक्तूबर को कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने दीपका क्षेत्र का दौरा किया।
इसे भी पढ़ें : एसईसीएल चिरमिरी माइंस हादसा : हॉट स्टाटा के कारण हुआ ब्लास्ट, प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर
खदान निरीक्षण के पश्चात् श्री त्रिपाठी ने दीपका, गेवरा, कुसमुण्डा एवं कोरबा क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक कोल इंडियन देश की प्रगति का सशक्त आधार है। उन्होंने सभी से निडर होकर, भय त्याग करके काम करने को कहा।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने अपने प्रेरक नारे “जो जीता वही कोल इंडियन” को दोहराया और सभी को सतर्कता, उत्कृष्टता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इसे भी पढ़ें : CIL सीवीओ त्रिपाठी का दो दिवसीय एसईसीएल दौरा, बोले- जो जीता वही कोल इंडियन
संवाद सत्र में हिमांशु जैन, एसईसीएल मुख्य सतर्कता अधिकारी निर्विकार, डीआईजी (CISF), क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









