कोरबा, 12 अगस्त। सोमवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन ने एसईसीएल (SECL) के सोहागपुर क्षेत्र का दौरा किया।
इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : बोनस पैटर्न में बदलाव करने स्वतंत्र निदेशकों का दबाव?
अपने दौरे के दौरान उन्होंने शारदा ओसीएम में हाईवॉल माइनिंग टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया और उत्पादन एवं उत्पादकता के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। उत्पादन, उत्पादकता, औद्योगिक संबंधों और आगामी औद्योगिक चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए क्षेत्रीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के साथ भी बातचीत की।
डॉ. विनय रंजन ने क्षेत्र के मानव संसाधन प्रबंधकों के साथ अपनी बातचीत में, डॉ. रंजन ने श्रमिकों के हित में पूर्ण पारदर्शिता के साथ काम करने के महत्व पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में, हमारी कार्य पद्धतियों के माध्यम से श्रमिकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए और इसे प्राप्त करने के लिए प्रबंधकों को उद्योग के हित में सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है।
दौरे के दौरान डॉ. रंजन के साथ क्षेत्रीय महाप्रबंधक संदीप एस. परांजपे, महाप्रबंधक (संचालन) मनीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य खनन अभियंता मौजूद थे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









