कोलकाता, 24 सितम्बर। बुधवार को कलकता हाईकोर्ट द्वारा दिए आदेश के बाद कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति (Standardization Committee) की बैठक बुलाई है।
इसे भी पढ़ें : CIL : बोनस बैठक के लिए इंटक प्रतिनिधि के तौर पर नहीं मिली है अनुमति, हाईकोर्ट ने इस रूप में दी है इजाजत
मानकीकरण समिति की 6वीं बैठक 25 सितम्बर, 2025 को कोलकाता में दोपहर साढ़े तीन बजे से होगी। इस बैठक में 2025 का पीएलआर यानी बोनस का निर्धारण होगा।
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट की रोक हटी, 25 को होगी मानकीकरण समिति की बैठक, इंटक होगा शामिल
बैठक में एचएमएस, बीएमएस, सीटू, एटक के प्रतिनिधियों के अलावा नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन (INMF) के प्रतिनिधि के तौर पर कुमार जयमंगल, एसक्यू जमा एवं वैकिल्पक सदस्य बी जनक प्रसाद सम्मिलित होंगे। सीआईएल ने 24 सितम्बर को जारी सूचना पत्र में इंटक (INTUC) शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।


industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









