Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL : हड़ताल दिवस पर उत्पादन 22 फीसदी गिरा, देखें 8 एवं...

CIL : हड़ताल दिवस पर उत्पादन 22 फीसदी गिरा, देखें 8 एवं 9 जुलाई के तुलनात्मक आंकड़े :

9 जुलाई को हड़ताल के दिन कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 10 लाख 93 हजार 410 टन कोयला उत्पादन (Coal Production) दर्ज किया।

Advertisement

कोरबा, 10 जुलाई। 9 जुलाई को हुई देशव्यापी कामबंद हड़ताल का कोल सेक्टर (Coal Sector) में खासा असर पड़ा है। 8 जुलाई और 9 जुलाई के उत्पादन के अधिकारिक आंकड़े इसके गवाह हैं।

9 जुलाई को हड़ताल के दिन कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 10 लाख 93 हजार 410 टन कोयला उत्पादन (Coal Production) दर्ज किया। हड़ताल के एक दिन पूर्व यानी 8 जुलाई को सीआईएल का कोयला उत्पादन 14 लाख 8 हजार 280 टन हुआ था।

8 जुलाई की तुलना में 9 जुलाई को उत्पादन में 22.36 फीसदी की कमी आई। उत्पादन के लिहाज से हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल, डब्ल्यूसीएल में पड़ा है।

हड़ताल की वजह से सीआईएल का कोल डिस्पैच (Coal Dispacth) भी प्रभावित हुआ है। 9 जुलाई को हड़ताल के दिन 12 लाख 76 हजार 830 टन कोयला प्रेषण हुआ। 8 जुलाई को यह आंकड़ा 15 लाख 76 हजार 160 टन था। 8 तारीख के मुकाबले 9 जुलाई को कोल डिस्पैच में 19 फीसदी की गिरावट आई।

Advertisement

देखें 8 एवं 9 जुलाई कोयला उत्पादन के आंकड़े (टन में) :

  • बीसीसीएल : 81,120 (8/7) – 37,710 (9/7)
  • सीसीएल : 1,49,390 (8/7) – 63,480 (9/7)
  • ईसीएल : 87,300 (8/7) – 42,680 (9/7)
  • एमसीएल : 4,60,070 (8/7) – 4,48,550 (9/7)
  • एनसीएल : 3,66,050 (8/7) – 2,46,940 (9/7)
  • एसईसीएल : 2,47,830 (8/7) – 2,44,710 (9/7)
  • डब्ल्यूसीएल : 16,520 (8/7) – 9,340 (9/7)
  • सीआईएल : 14,08,280 (8/7) – 10,93,410 (9/7)

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: