कोरबा, 01 नवम्बर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी फिर चर्चा में हैं। यह चर्चा बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री के निर्देशों की अवहेलना को लेकर है।
बीएमएस के कोल प्रभारी श्री रेड्डी ने चेयरमैन, बीओटी सीएमपीएफओ के नाम 28 अक्टूबर, 2025 को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में सीएमपीएफओ से जुड़े कुछ मुद्दे उठाए गए हैं। चर्चा सीएमपीएफओ से जुड़े मुद्दों को उठाने को लेकर नहीं हो रही है। चर्चा इस बात पर है कि के. लक्ष्मा रेड्डी ने किस तरह बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री के निर्देशों का घोर उल्लंघन किया है।
बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमते ने 30 जून, 2025 में कार्यसमिति सदस्यों के नाम एक पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय पदाधिकारी समूह के कुछ पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के लेटर हेड एवं कम्प्यूटर जनित लेटर पैड पर पत्राचार कर रहे हैं। शासन, प्रशासन, प्रदेश, महासंघ, जिला एवं यूनिट स्तर का पत्र व्यवहार अखिल भारतीय महामंत्री, प्रदेश महामंत्री, महासंघ महामंत्री, फेडरेशन महामंत्री, जिला मंत्री एवं यूनिट स्तर के मंत्रियों द्वारा संबंधितों को पत्र देने हेतु लेटर पैड का प्रयोग करना एवं उस पर स्वहस्ताक्षर करना यह भारतीय मजूदर संघ की कार्यपद्धति के अंतर्गत है, लेकिन अन्य पदाधिकारी लेटर पैड का प्रयोग कर हस्ताक्षर कर रहे हैं एवं व्यवस्था को अनियमित कर रहे है। राष्ट्रीय महामंत्री ने इस पत्र में लिखा था कि भविष्य में इस तरह की पुर्नावृत्ति न हो इस ओर ध्यान दिया जाए।
इधर, भारतीय मजदूर संघ के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने लेडरहेड का इस्तेमाल करते हुए चेयरमैन, बीओटी सीएमपीएफओ को पत्र लिखा। कहा जा रहा है कि श्री रेड्डी ऐसा कर राष्ट्रीय महामंत्री के निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसको लेकर बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री और उप महामंत्री को ईमेल के माध्यम से शिकायत की गई है।
भारतीय मजदूर संघ के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी के बारे में कहा जाता है कि वे कोल इंडिया और अनुषांगिक कंपनियों के आला अधिकारियां से भी निरंतर मिलते हैं। कई बार इसकी जानकारी संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों को भी नहीं होती है।


industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









