Saturday, May 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया ने किया मानकीकरण समिति का गठन, इंटक को नहीं मिला...

कोल इंडिया ने किया मानकीकरण समिति का गठन, इंटक को नहीं मिला स्थान

मानकीकरण समिति में प्रबंधन के प्रतिनिधि के रूप में 11 सदस्य सम्मिलित किए गए हैं। समिति के चेयरमैन निदेशक (कार्मिक एवं औद्यौगिक संबंध) विनय रंजन होंगे।

Advertisement

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने जेबीसीसीआई की मानकीकरण समिति (standardization committee) का गठन कर दिया है। शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।

मानकीकरण समिति में प्रबंधन के प्रतिनिधि के रूप में 11 सदस्य सम्मिलित किए गए हैं। समिति के चेयरमैन निदेशक (कार्मिक एवं औद्यौगिक संबंध) विनय रंजन होंगे। एमसीएल के निदेशक (कार्मिक) केशव राव, सीसीएल के डीपी हर्षनाथ मिश्रा, सीएमपीडीआईएल के निदेशक (तकनीकी) शंकर नागाचारी, एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) अहूति स्वाइन, बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैया, एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्य, निदेशक (कार्मिक) डब्ल्यूसीएल जयप्रकाश द्विवेदी, सीसीसीएल के निदेशक (पीए एंड डब्ल्यू) एन बलराम समिति के सदस्य बनाए गए हैं। सीआईएल के महाप्रबंधक (श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध) समिति के संयोजक होंगे।

यूनियन से ये बनाए गए सदस्य

यूनियन से छह प्रतिनिधि बनाए गए हैं। इनमें बीएमएस से सुधीर घुरडे, मजरूल हक अंसारी, एचएमएस से नाथूलाल पांडेय, शिवकांत पांडेय, एटक से रामेन्द्र कुमार, सीटू से डीडी रामनंदन सम्मिलित हैं। मानकीकरण समिति में इंटक को जगह नहीं मिली है। जबकि जेबीसीसीआई- XI में आठ बैठकों के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर इंटक को स्थान दिया गया था।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: