Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन इंटक के बगैर मानकीकरण समिति अनैतिक, जमा ने सीआईएल प्रबंधन को हाईकोर्ट...

इंटक के बगैर मानकीकरण समिति अनैतिक, जमा ने सीआईएल प्रबंधन को हाईकोर्ट के आदेश की याद दिलाई

श्री जमा ने कहा कि मानकीकरण समिति का गठन जेबीसीसीआई से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श करने और निर्णय लेने के लिए किया जाता है।

Advertisement

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन द्वारा गठित की गई मानकीकरण समिति (Standardization committee) को इंटक  (INTUC) ने अनुचित और अनैतिक करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया ने किया मानकीकरण समिति का गठन, इंटक को नहीं मिला स्थान

इंटक से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एसक्यू जमा ने इस संदर्भ में सीआईएल चेयरमैन एवं नदेशक (कार्मिक एवं औद्यौगिक संबंध) को पत्र लिखा है। श्री जमा ने कहा है कि सीआईएल प्रबंधन ने मानकीकरण समिति में इंटक को सम्मिलित न कर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश (10 फरवरी, 2023) की अवमानना की है।

इंटक नेता ने पत्र में कहा है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर इंटक को जेबीसीसीआई- XI में स्थान दिया गया। इंटक ने जेबीसीसीआई की 9वीं और 10वीं बैठक में भागीदारी की और इसके बाद 11वें वेतन समझौते का परिणाम सामने आया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: खदानें बंद होंगी तो कोल इंडिया के 70,000 से अधिक कामगारों की होगी छंटनी

श्री जमा ने कहा कि मानकीकरण समिति का गठन जेबीसीसीआई से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श करने और निर्णय लेने के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एसक्यू जमा ने सीआईएल प्रबंधन से इंटक को मानकीकरण समिति सहित अन्य कमेटियों में भी स्थान देने कहा है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: