Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया सीएसआर कॉन्क्लेव : SECL DP बिरंची दास पैनल चर्चा में...

कोल इंडिया सीएसआर कॉन्क्लेव : SECL DP बिरंची दास पैनल चर्चा में प्रमुख वक्ता के रूप में हुए शामिल

प्रोजेक्ट धड़कन से कोयलांचल के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को मिल रही मदद के बारे में बताया

Advertisement

कोल इंडिया (CIL0 द्वारा आयोजित तीसरे कोल इंडिया सीएसआर कॉन्क्लेव की शुरुआत आज कोलकाता में हुई। दिनांक 15-16 दिसंबर तक आयोजित दो-दिवसीय कॉन्क्लेव में कोल इंडिया एवं सभी अनुषंगी कंपनियों द्वारा अपने सीएसआर प्रयासों को दर्शाया गया है।

सीएसआर कॉन्क्लेव के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल पश्चिम बंगाल डॉ. सीवी आनंद बोस उपस्थित रहे वहीं कोयला सचिव श्री विक्रम देव दत्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोल इंडिया चेयरमैन श्री पीएम प्रसाद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने लिया पैनल चर्चा में भाग

इस अवसर पर सीएसआर पर केन्द्रित एक पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें भाग लेते हुए एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास ने पिछले दस वर्षों में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के कोयलांचल में एसईसीएल के सीएसआर प्रयासों के बारे में बात की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एसईसीएल द्वारा प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को निशुल्क स्क्रीनिंग एवं इलाज मुहैया कराया जा रहा है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को भी मानक स्तर की चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित हो पा रही है।

पैनल ने नीट की निशुल्क आवासीय कोचिंग की पहल ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ की अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास को बधाई दी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: